81 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन ने मुंबई में पहली बार देखी ऐसी चीज, वीडियो पोस्ट कर बोले- चमत्कार

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan In Tunnel: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मुंबई में समुद्र के अंदर देश की पहली टनल की यात्रा की। यात्रा के दौरान बिग बी काफी आश्चर्यचकित नजर आए। अमिताभ ने एक्स पर अपने फैंस के लिए इस यात्रा का एक वीडियो शेयर किया।

क्लिप में उनकी कार को टनल से गुजरते हुए देखा जा सकता है। वह कार की पिछली सीट पर बैठकर टनेल का नजारा ले रहे हैं। टनल को देखकर आश्चर्यचकित हुए सिने आइकन ने वीडियो को कैप्शन दिया: "पहली बार टनल में गया, हाजी अली से पहले प्रवेश करें और मरीन ड्राइव के आधे रास्ते से बाहर .. चमत्कार।"

अभिनेता इस टनेल से होकर कहां जा रहे थे, उन्‍होंने इस बात का खुलासा नहीं किया। बिग बी जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्‍ट 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई देंगे, जिसमें कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण भी हैं।

इससे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा कर उन्होंने लिखा, 'एक्शन सीक्वेंस के लिए 30 फुट की चट्टान से कूदना, कोई हार्नेस नहीं, कोई फेस रिप्लेसमेंट नहीं, कोई वीएफएक्स नहीं और उतरना, गलती से गद्दों पर, अगर आप भाग्यशाली होते, तो वो दिन थे मेरे दोस्त।'

फैंस को बिग बी की ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस को पुराने दिन याद आ गए, जब अमिताभ बच्चन की फिल्में धमाल मचाया करती थीं। फैंस आज भी अमिताभ बच्चन की फिल्में देखना खूब पसंद करते हैं। फैंस बिग बी के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सही है सर, इसीलिए हमने आपको वास्तविक एक्शन हीरो कहा है। सलाम।'

Read more about: amitabh bachchan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X