भरा पूरा परिवार होते हुए इस चीज से परेशान अमिताभ बच्चन ने खुलेआम मांगी मदद, जिसका समाधान सिर्फ और सिर्फ रेखा?

Amitabh Bachchan X Followers- अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा जाता है। वो आज भी इतने पसंद इसलिए किए जाते हैं क्योंकि बदलते वक्त के साथ वो बदलें हैं और नई जनरेशन के साथ कंधा मिलाकर चलते हैं। उनके साथ के सितारे आज गुमनाम हैं लेकिन बिग बी लगातार काम कर रहे हैं।
इस वक्त उनका एक पोस्ट सामने आ रहा है जिसमें वो अपनी ट्विटर फॉलोअर्स को लेकर काफी चिंता में है। दरअसल उन्होने खुद एक्स पर एक पोस्ट किया था और चिंता जाहिर की थी कि उनके फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे हैं। 82 साल के अमिताभ बच्चन आज भी अपने फॉलोअर्स को लेकर खबरों में रहते हैं।
49 मिलियन फॉलोअर्स
ऐसा नहीं है कि उनको कम लोग फॉलो करते हैं। ट्विटर(एक्स) पर अमिताभ बच्चन की तगड़ी फैन फॉलोविंग है और उनको 49 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके बावजूद अमिताभ बच्चन चाहते हैं कि उनके फॉलोअर्स और बढ़ें। बिग ने लिखा, ''T 5347 - बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49M followers का नंबर बढ़ ही नहीं रहा है। कोई उपाय हो तो बताइए !!!'' इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल लंबे समय से अमिताभ बच्चन 49 मिलियन पर ही रुके हैं और लोग उनको इस नंबर को 50 मिलियन नहीं होने दे रहे हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सर जया जी के साथ एक बार कलेश कर लीजिए और उसका वीडियो हमें भेजिए।'' एक ने लिखा, ''रेखा से विवाह कर लो।'' एक ने लिखा, ''सीधे सीईओ से बात करिए सर।''
एक ने लिखा, ''@ग्रोक कृपया बिगबी को इंटरस्टिंग कंटेंट क्रिएशन शेड्यूल के जरिए फॉलोअर्स बढ़ाने में मदद करें!'' एक ने लिखा, ''जया जी को फटकर लगाते कोई वीडियो पोस्ट कीजिए.... नंबर अपना आप बढ़ेगा।'' ''सर, एक बार पेट्रोल का दाम पूछकर देखो, मैं गारंटी लेता हूँ 50M होने में मात्र एक दिन लगेगा।'' इस तरह से लोग उनको सलाह दे रहे हैं..
T 5347 - बड़ी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये 49M followers का नंबर बढ़ ही नहीं रहा है ।
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 13, 2025
कोई उपाय हो तो बताइए !!!


Click it and Unblock the Notifications