..................... Amitabh Bachchan ask strange question to Aishwarya Rai After wedding, Abhishek Bachchan Shocked Trending Video - Hindi Filmibeat

शादी के बाद अमिताभ बच्चन ने ली थी बहू ऐश्वर्या की अग्नि परीक्षा, पूछा ऐसा सवाल की हक्के-बक्के रह गए अभिषेक

अंबानी परिवार की तरह ही बच्चन परिवार भी आए दिनों किसी ना किस वजह से चर्चाओं में बना रहता है। कभी ऐश-अभिषेक के वेकेशन के वीडियो इंटरनेट पर छा जाते हैं तो कभी बच्चन परिवार इवेंट में स्पॉट किया जाता है। बच्चन परिवार के बारे में हर कोई ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है। इसी वजह से बच्चन परिवार के नए के साथ ही पुराने वीडियो भी इंटरनेट पर छाए रहते हैं।

Amitabh Bachchan

शादी के बाद अमिताभ बच्चन ने ली थी ऐश की अग्नि परीक्षा

फिलहाल तो हाल ही में बच्चन परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन एक टॉक शो में बहू ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन को बुलाते हैं। इस टॉक शो में अमिताभ बच्चन बहू और बेटे से ऐसे सवाल करते हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। दरअसल अमिताभ बच्चन दोनों की ही कंपैटिबिलिटी और अंडरस्टैंडिंग का टेस्ट लेते नजर आते हैं।

क्या पूछा अमिताभ बच्चन ने ऐश से सवाल

अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय से पूछते हैं कि मैं और अमिताभ दोनों कितनी फिल्मों में साथ नजर आए हैं जिसके बाद ऐश्वर्या हिचकिचाते हुए कहती हैं कि 5, जिसके बाद अमिताभ और अभिषेक में भी बहस छिड़ जाती है, लेकिन अंत में ऐश्वर्या ही जीतती हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक से पूछते हैं कि मैं और ऐश्वर्या कितनी फिल्मों में साथ नजर आए हैं जिसके बाद अभिषेक कहते हैं कि 4 लेकिन अभिषेक का यह जवाब गलत साबित होता है। ऐश्वर्या बताती हैं कि हम दोनों कम से कम 6 फिल्मों में साथ में नजर आ चुके हैं। इसके बाद अमिताभ ऐश से पूछते हैं कि अभिषेक ने कितनी और किस फिल्म में मिस यूनिवर्स के साथ काम किया है। ऐश्वर्या एक दम सही जवाब देती हैं और अमिताभ बच्चन अपनी बहू से इंप्रेस हो जाते हैं। इंटरनेट पर तीनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X