सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अमिताभ बच्चन टूटे, बार-बार पूछा कारण
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने सभी के जहन में सवाल और आंखू में आंसू छोड़ दिए हैं। कोई भी इस हकीकत को सच नहीं मानना चाहता, बस ये चाह है कि कोई कह दे कि ये सब झूठ है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी यही सवाल है कि आखिर क्यों क्यों क्यों... सुशांत ने ऐसा कदम उठाया। बिग बी ने ट्विटर पर ब्लॉग शेयर किया। वह सुशांत सिंह के करियर और उनकी प्रतिभा का अपने पोस्ट में जिक्र करते हैं।
अमिताभ बच्चन ने लिखा, सुशांत सिंह राजपूत का काम सरासर तेज था। उनका दिमाग काम से भी तेज था। कई बार उन्होंने खुद को दार्शनिक तौर पर भी व्यक्त किया है। लोग उनकी गहराई से या तो आश्चर्य में थे या उनकी ताकत को पहचान नहीं पाए। उनकी इस गहराई को उनकी स्क्रीन पर परफॉर्मेंस के बाद नापा गया।
Recommended Video
मैंने सुशांत का पूरा काम धोनी फिल्म में देखा है। उनकी कला से लेकर ड्रेस सब एक यादगार छाप है। लेकिन तीन पल हमेशा एक अनुभव के तौर पर याद रहेंगे। जो कुछ उन्होंने बातचीत में कहा लेकिन कुछ अनकहा सा बाकि रह गया।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications