प्रभास की दरियादिली देख 79 साल के अमिताभ बच्चन बोले - बाहुबली, पूरी आर्मी के लिए खाना, बड़ी तारीफ
बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों सुपरस्टार प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के की शूटिंग कर रहे हैं। जो कि एक साइंस फिक्शन फिल्म है। यह पहला मौका है जब प्रभास और अमिताभ बच्चन किसी बड़े प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में प्रभास और अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के साथ काम करने और साथ ही शूटिंग के बीच के खास पलों को लेकर फैंस के साथ कई यादगार पोस्ट साझा कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि प्रभास फिल्म के सेट पर उनके लिए घर का खाना लेकर आए थे। वो इतना सारा खाना था कि अमिताभ देखते रह गए। प्रभास की उदारता को देखते हुए प्रभास की तारीफ में अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट अपने ट्विटर अकाउंट पर किया है जो कि चर्चा में आ गया है।

अमिताभ बच्चन ने ट्टीट करते हुए लिखा है कि बाहुबली प्रभास..आपकी दरियादिली माप से परे है। आप मेरे लिए घर का बना सबसे स्वादिष्ट खाना लाते हैं। खाना भी इतना अधिक मात्रा में लाते हैं कि पूरी आर्मी को खिला सकते हैं। और वो स्पेशल कुकीज, शानदार से परे है और आपके कॉम्प्लिमेंट्स डाइजेस्ट करने से भी आगे।

अमिताभ ने लिखा गर्व की बात
इसके साथ अमिताभ ने एक हंसने वाली इमोजी शेयर की है। इससे पहले भी अमिताभ ने प्रभास के साथ अपने शूटिंग के अनुभव को साझा करते हुए लिखा था कि पहला दिन। पहला शॅाट। बाहुबली प्रभास के साथ पहली बार उनके साथ होना यह एक गर्व है। उनकी प्रतिभा। उनकी सहजता। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला।

हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक साथ अमिताभ और प्रभास
गौरतलब है कि यह फिल्म बॅालीवुड की सबसे बड़ी और शानदार फिल्म मानी जा रही है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकरनाग अश्विन इसका निर्देशन कर रहे हैं। इन दिनों हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में इसकी शूटिंग हो रही है। याद दिला दें कि प्रभास के पास आने वाले दिनों में कई लंबी फिल्मों की लिस्ट पहले से मौजूद है।

प्रभास की आने वाली हाई बजट फिल्म
निर्देशन प्रशांत नील की फिल्म सालार में प्रभास एक वायलेंट मैन की भूमिका में दिखाई देंगे।इस फिल्म का बजट 300 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म है। राधे श्याम में प्रभास का रोमांटिक अंदाज नजर आएगा। इस फिल्म का बजट भी 250 करोड़ के करीब है। यह एक रोमांटिक फिल्म है। जो कि 1970 के दशक में सेट है।

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों की डिटेल
निर्देशक राउत की 400 करोड़ के बजट की आदिपुरुष में भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे प्रभास। प्रभास 21 में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आयेंगे प्रभास। यह बाहुबली लेवल की हाई बजट फिल्म मानी जा रही है। अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों में अजय देवगन के साथ रनवे 34 और रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications