अमिताभ की पशु प्रेमियों से अपील, 'बिजली' को बचाएं
अमिताभ बच्चन ने बीमार मादा हाथी 'बिजली' की मदद के लिए पशु प्रेमियों से आगे आने की अपील की है। बिजली को बीते सप्ताह मुलुंड के वॉकहार्डट अस्पताल के नजदीक गिरी हुई अवस्था में पाया गया था।
इसके बाद अमिताभ ने कई ट्विटर संदेश लिखे। उन्होंने कहा, "सावधान, बिजली हाथी को मुंबई के बाहरी इलाके मुलुंड में गिरी अवस्था में पाया गया। उसे देखभाल की जरूरत है।"

उन्होंने एक और ट्विटर संदेश में लिखा, "एनजीओ एएमटीएम (एनिमल्स मैटर टू मी) बिजली पर काम कर रहा है, उसे भोजन इत्यादि दिया जा रहा है लेकिन उसे अस्पताल ले जाए जाने की जरूरत है। अधिकारियों की मदद और उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए उपकरणों की जरूरत है।"
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, "सभी पशु प्रेमियों से मेरी करुणामय अपील है। कृपया आगे आएं और हर संभव मदद दें। मैंने ऐसा किया है। क्या आप ऐसा करेंगे।"
बिग बी ने अपने ब्लॉग पर बिजली के फोटो भी साझा किए और उसकी देखभाल कर रहे एनजीओ की जानकारी दी।
उन्होंने ब्लॉग पर लिखा कि वह सोशल मीडिया में अपीलें बहुत कम करते हैं लेकिन उनका मानना है कि यदि लोग मदद के लिए आगे आएं तो इस हाथी को बचाया जा सकता है।
बिजली 58 साल की मादा हाथी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











