..................... Amitabh Bachchan appealed to Twitter, now I paid for blue tick,please put it back my twitter account verified - Hindi Filmibeat

Amitabh Bachchan ने ट्विटर से लगाई गुहार, अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम... तो उ नील कमल वापस लगाय दें भैया!

big b

Amitabh Bachchan: जब से ट्विटर ने सभी वेरीफाइड अकाउंट का ब्लूटिक हटाया है तो इंटरनेट पर एक हलचल सी मच गई है। हर कोई बस इसी कयास में है कि वेरीफाइड ब्लू टिक वापस आ जाए, फिर चाहे वह बॉलीवुड सितारे ही क्यों ना हो।

अमिताभ बच्चन ने कुछ देर पहले ही ट्विटर से रिक्वेस्ट करते हुए बेहद फनी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को मेरा वेरीफाइड अकाउंट से ब्लूटिक हटा दिया गया था जिसे वापस दे दिया जाए क्योंकि वे इसकी सदस्यता के लिए भुगतान भी कर चुके हैं। उन्होंने अवधी (प्रयागराज और उसके आसपास के क्षेत्रों की मूल भाषा) में ट्वीट पोस्ट कुछ इस तरह से ट्वीट किया, अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम ... तो उ जो नील कमल ✔️ होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया , ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं - Amitabh Bachchan .. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम । अब का, गोड़वा 👣जोड़े पड़ी का ??

बिग बी का ये ट्वीट माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर हिट हो गया है और यूजर्स उनके इस ट्वीट पर उतने ही मजेदार जवाब पोस्ट कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, "Sir, हम तो पहचान लेंगे पर ट्विटर भइया आपको कैसे पहचानेगें? आपका "नीला आसमान सो गया".. ब्लू टिक अगर सब्र का फल है।" "3, 4 दिन प्रतीक्षा करें," दूसरे ने कहा।

एक तीसरे उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, "मिस्टर बच्चन, वह (एलोन मस्क) एक विदेशी हैं, कभी किसी की नहीं सुनते। आपको कुछ दिन इंतजार करना होगा।" एक अन्य यूजर ने उनकी फिल्म दीवार के डायलॉग को फनी बनाते हुए लिखा, आपके पास क्या है हमारे पास ब्लू टिक है... वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, क्या ये आप का ही अकाउंट है या कोई फिरकी ले रहा है????😅😅

आपको बता दें, मिस्टर बच्चन, शाहरुख खान और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने अपना सत्यापित ब्लूटिक खो दिया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे राजनेताओं और क्रिकेटरों विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी अपने ट्विटर खातों से ब्लू टिक खो दिया हैं। ट्विटर ने इसे उन खातों को हटा दिया है जिन्होंने इसकी मासिक सदस्यता सेवा के लिए भुगतान नहीं किया था। ट्विटर प्रमुख एलोन मस्क द्वारा घोषित तिथि के अनुसार गुरुवार को ये निष्कासन शुरू हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X