..................... अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर मांगी मांफी Amitabh bachchan apologies as he post wrong number of Tweets - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर मांगी मांफी- ट्वीट करते समय कर दी थी इतनी बड़ी गलती

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर खबरें इस समय काफी तेजी पर हैं और वो लगातार कोरोना वायरस से अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं। लेकिन वो लगातार सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के माध्यम से छाए भी रहते हैं। हाल ही में उनको और उनके पूरे परिवार को कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला था जिसके बाद लगातार वो नानावटी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। लेकिन अब उन्होने एक ट्वीट करते हुए फैंस से माफी मांगी है और ये ट्वीट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल अमिताभ बच्चन से नंबर्स में कुछ गलती हो गई थी जोकि वो ट्वीट करते समय पहले लिखते हैं। उनका ये तरीका है कि वो हर ट्वीट के पहले एक नंबर लिख देते हैं।

amitabh bachchan, अमिताभ बच्चन

लेकिन कुछ गलती होने के कारण उन्होने ट्वीट करते हुए माफी मांगी है। उन्होने लिखा है कि.. 'आखिरी के तीन ट्वीट के नंबर गलती से गलत हो गए हैं जिनका सुधार है.. T 3610, T 3510 नहीं।

हाथ जोड़कर आपसे मांफी मागता हूं।' अमिताभ बच्चन का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा उन्होने बकरीद की भी मुबारकबाद दी थी। वो काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं,

साथ ही पोस्ट शेयर कर अपने फैंस से भी जुड़े रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियों में है। अमिताभ बच्चन ने लिखा- "एक उम्र थी की जादू पर भी यकीन था, एक उम्र है की हकीकत पर भी शक है।" अमिताभ बच्चन के पोस्ट लोगों के द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X