एंग्री यंग मैन अमिताभ से डर गयी बिहार पुलिस

इन सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अमिताभ के गु्स्से को देख बिहार पुलिस ने एक्टर की तस्वीर हटा देने में ही अपनी भलाई समझी और तुरंत बिहार के कईमूर जिले में लगे सभी पोस्टरों पर से अमिताभ की तस्वीर हटा दी गयी।
अमिताभ ने ट्वीट किया "अभी अभी मैंने बिहार पुलिस द्वारा मेरी तस्वीर प्रयोग करने की खबर पढ़ी। ये गैरकानूनी है। मुझे इस बारे में पूछा तक नहीं गया। वकील अब इस मामले की जांच कर रहे हैं।" अमिताभ द्वारा लीगल एक्श लिये जाने की बात सुनकर पुलिस को लगा कि एक्टर ने उनकी सोशल एक्टिविटी अधूरा सुपर 30 को गलत समझ लिया है।
कईमूर जिसे की एसपी उमा शंगर सुधांशू ने रविवार को कहा "अमित जी की तस्वीर हमने कॉलेज के गरीब छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रयोग की थी। क्योंकि वो करोंड़ों के हीरो हैं।" इस प्रोग्राम के जरिये मोओवाद से ग्रस्त क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कोचिंग दी जाएगी। साथ ही रहने और खाने की भी सहूलियत दी जाएगी। ऊमा शंकर ने ये भी कहा की अमिताभ की ये लाइन कि ज्ञान ही आपको आपका हक दिलाता है सभी के लिए सबसे अच्छा मैसेज है।


Click it and Unblock the Notifications