ट्रोलर ने बोला- बुढ़ऊ 12 बज रहा है, देसी पीकर आ गए, अमिताभ बच्चन ने की ऐसे बोलती बंद
अमिताभ बच्चन के साथ ऐसा कई दफा हुआ है, जब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है। बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव हैं। वह अपने हर दिन से जुड़ी कई जानकारी फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। इस बार भी अमिताभ बच्चन को अपने डेली रूटीन को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

अमिताभ को इस पोस्ट के कारण यह सुनने को मिला कि वह बुढ़ऊ हो गए हैं। अपने लिए इस तरह का कमेंट सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्रोलर्स को इसके लिए करारा जवाब भी दिया है। यह मामला रविवार का है। जब अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सुबह 11.30 बजे के करीब गुड मॉर्निंग लिखा।

अमिताभ बच्चन ने यूजर के सवाल का जवाब दिया
ट्रोलर ने लिखा है कि शुभ प्रभात बोलने के लिए दोपहर में देरी हो गई है। इस पर अमिताभ बच्चन ने यूजर के सवाल का जवाब देते हुए लिखा है कि तंज के लिए आभारी। मैं देर रात तक काम कर रहा था। सुबह शूटिंग पूरी हुई है। मुझे सुबह जागने में देरी हो गई है। इसलिए मैंने देरी से विश किया।

अरे बुढ़ऊ दोपहर हो गई
इससे अगर आपको दुख हुआ तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। लेकिन बाद यहां पर खत्म नहीं हुई। एक अन्य ट्रोलर ने बुरी तरह से ट्वीट करते हुए लिखा है कि अरे बुढ़ऊ दोपहर हो गई है। अमिताभ ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि आपकी उम्र लंबी हो लेकिन कोई आपको बुड्ढा बोलकर अपमान न करे। ट्रोलर यहां पर नहीं थमे।

लगता है देसी पीकर आ गए
एक अन्य ट्रोलर ने लिखा था कि यह कौन सी सुबह है महा नालायकजी। इस पर करारा जवाब देते हुए बच्चन ने लिखा कि राज भर काम कर रहे थे, तो देर से उठे लायक जी। वहीं एक यूजर ने सारी सीमा पार करते हुए लिखा कि आज बहुत देरी में उतरी। लगता है देसी पीकर आ गए हैं। आजकल 11.30 बजे सुबह। इस पर भी अमिताभ ने लिखा कि स्वयं नहीं पीते।औरों को पिला देते हैं, मधुशाला।


Click it and Unblock the Notifications