Amitabh Bachchan ने आधी रात में शेयर किया ऐसा ट्वीट, लोगों को बोला 'चुप'!

Amitabh Bachchan Angry Tweet: अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार हैं और उनको बिग बी के नाम से भी जाना जाता है। वह हमेशा से ही बहुत सोच समझकर कोई स्टेटमेंट देते हैं। इसी के चलते वह बाकी सारे सितारों से काफी अलग भी नजर आते हैं। लेकिन अब इसी बीच अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा अजब ट्वीट कर दिया है जिसके चलते लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।
दरअसल अमिताभ बच्चन के X हैंडल द्वारा 2 दिसंबर की आधी रात 1:42 पर एक पोस्ट शेयर किया गया था। इस पोस्ट में सिर्फ एक शब्द और एक इमोजी लिखा हुआ था। उन्होंने 5210वें ट्वीट में 'चुप' लिखा था। साथ ही इसके साथ में उन्होंने गुस्से वाला इमोजी भी शेयर किया था।
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के बाद में लगातार लोग सवाल खड़े कर रहे हैं और कुछ लोग तो परेशान हैं। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि आखिरकार यह हुआ क्या। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह क्या था। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह एक शब्द हर जगह पर काम करता है। सबसे अच्छा शब्द है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस समय बच्चन परिवार काफी सुर्खियों में बना हुआ है। लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहें तेजी से चल रही है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच में सब कुछ सही है। उन्होंने भी इस पर कोई भी रिएक्ट नहीं किया है।
लेकिन अब इसी बीच अमिताभ बच्चन का यह नाराजगी भरा ट्वीट काफी ज्यादा चर्चा में आ गया है और लोग उनके इस चुप को बेटे-बहु को लेकर उड़ रही अफवाहों से भी जोड़कर देखने लग गए हैं। हालांकि अभिनेता ने इसको लेकर कोई भी अलग से रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications