गुस्साए बिग बी बोले..'मैं अमिताभ बच्चन हूं'..मांगनी पड़ी सोनम कपूर को माफी
अमिताभ बच्चन सोनम कपूर के बर्थडे पर भेजे गए मैसेज का रिप्लाई ना करने से बेहद नाराज हैं।
अगर अमिताभ बच्चन मजाक में भी गुस्सा हो जाएं तो स्टार्स का डर जाना स्वभाविक हैं। आखिर वो अमिताभ बच्चन हैं।ऐसा ही कुछ सोनम कपूर के साथ हो गया। भले अमिताभ बच्चन ने मजाक में ही सही लेकिन सोनम कपूर को ऐसा कुछ बोला कि सोनम कपूर को ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से माफी मांगनी पड़ी।
[ "फिल्मों के फ्लॉप होने से मैं नहीं डरता" ]
दरअसल सोनम कपूर का 9 जून को जन्मदिन आता है और उनके जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने सोनम कपूर मैसेज कर शुभकामनाएं दी। सोनम कपूर अपने जन्मदिन में व्यस्त हो या तकनीकी गलती लेकिन उन्हें अमिताभ का मैसेज नहीं मिला इसलिए उन्होंने कोई रिप्लाई भी नहीं किया।

सोनम कपूर ने जब सुनील शेट्टी के बर्थडे मैसेज का रिप्लाई किया तो उसपर अमिताभ बच्चन ने रिप्लाई करते हुए कहा कि "और मेरा क्या..मैं अमिताभ बच्चन हूं माई डियर..मैंने तुम्हें जन्मदिन पर मैसेज किया लेकिन अभी तक मुझे अभी तक रिप्लाई नहीं किया..Arrrggghhhh"
सोनम कपूर ने तुरंत अमिताभ बच्चन से माफी मांगी और कहा कि "ओह माई गॉड सर मुझे मैसेज नहीं मिला। मुझे अभिषेक का मैसेज मिला लेकिन आपका नहीं। मैं हमेशा रिप्लाई करती हूं। मुझे माफ कर दीजिए।" अब सोनम कपूर के अलावा अमिताभ को सॉरी बोलने के अलावा कोई चारा भी नहीं था भले मजाक मजाक में अमिताभ ने सोनम की क्लास लगा दी हो।


Click it and Unblock the Notifications
