अमिताभ बच्चन और रवीना टंडन समेत इन सितारों ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
साल में दो बार भारत में नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है और इस समय ये महापर्व शुरू हो चुका है और आज इसका पहला दिन है। ये नवरात्रि इस बार 17 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक रहेंगी और इस मौके पर लोग व्रत रखते हैं और घर घर पूजा पाठ होता है। इन सब मामलों में हमारा बॉलीवुड किसी तरह से पीछे नहीं रहता लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण शायद ही वो धूम धाम देखने को मिलेगा।
लेकिन इस समय लोग लगातार नवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे हैं और इसमें इंडस्ट्री के सितारे भी पीछे नहीं हैं। सितारों के कई ट्वीट्स आए हैं जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, रवीना टंडन और अनुपम खेर जैसे सितारे शामिल हैं।

बात करें पूजा पाछ की तो इसमें माता शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा की जाती है। फिलहाल आप देखिए सितारों ने किस तरह से मुबारकबाद दी है..


Click it and Unblock the Notifications











