First LOOK: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की पहली झलक- शाहरुख खान का 'बदला'
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बदला' के पोस्टर्स रिलीज कर दिये गए हैं। फिल्म से अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू का लुक आउट हो चुका है। बता दें, इस फिल्म को शाहरुख खान अपने बैनर 'रेड चिलीज' तले ला रहे हैं। जबकि फिल्म के निर्देशक हैं सुजॉय घोष। यह एक सुपरहिट स्पैनिश फिल्म The Invisible Guest की हिंदी रीमेक है।
फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें अमिताभ बच्चन एक वकील के किरदार को निभाने वाले हैं। पोस्टर से ही उनका किरदार काफी गंभीर नजर आ रहा है। साथ ही पोस्टर में टैग लाइन दी गई है- माफ कर देना हर बार सही नहीं होता। बता दें, शाहरुख खान ने ट्विटर के जरीए जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानि की 12 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग ग्लासगो में हुई है। यह पहली बार नहीं है जब बिग बी और तापसी एक साथ आ रहे हों.. इससे पहले भी इस जोड़ी ने पिंक जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। जिसमें अमिताभ और तापसी को लोगों ने एक साथ खूब पसंद किया था। पिंक में भी अमिताभ बच्चन ने वकील की भूमिका ही निभाई थी।
कहा जा रहा है कि बदला में शाहरुख खान भी एक कैमियो निभाते दिखेंगे। यह तापसी के पति के किरदार में दिखेंगे। हालांकि यह ज्यादा लंबा रोल नहीं होगा। फिल्म 8 मार्च 2019 को रिलीज होगी। सुजॉय घोष की बात करें तो इससे पहले उन्होंने कहानी और कहानी 2 जैसी फिल्मों से दर्शकों को इंप्रेस किया है।
तापसी पन्नू ने इस फिल्म को लेकर एक खुलासा करते हुए कहा है कि फिल्म में उनका रोल काफी दमदार होने वाला है और वो एक बार फिर से दर्शकों को चौकाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












