अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की 'Pink' को 8 साल हुए पूरे, डायरेक्टर बोले- यह फिल्म लड़कियों के लिए नहीं है...

Amitabh Bachchan and Taapsee Pannu's 'Pink' completes 8 years: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म पिंक 16 सितंबर साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज 8 साल पूरे हो चुके हैं। बता दें कि जब यह फिल्म रिलीज हुई थी फिल्म को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे। फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के डायलॉग्स भी जमकर सुर्खियों में आए थे। इस फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों में जोश जगा देते हैं।
इस फिल्म ने लोगों के ज़हन पर गहरा प्रभाव डाला था। इस फिल्म ने लोगों को प्रभावित किया था। इसलिए फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। शूजित सरकार जो फिल्म के डायरेक्टर होने के साथ-साथ क्रिएटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी उठाई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने रिटायर्ड वकील दीपक का किरदार निभाया था तो वहीं तापसी पन्नू मीनल के किरदार में नजर आई थीं, जिनके शक्तिशाली अदाकारी ने फिल्म की आलोचनात्मक प्रशंसा और स्थायी प्रभाव में योगदान दिया।
शूजित सरकार ने हमेशा फिल्म के उद्देश्य और दर्शकों के बारे में ही सोचकर ही फिल्म बनाई। फिल्म की मंशा पर विचार करते हुए, उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान कहा था, Pink महिलाओं के सशक्तिकरण की फिल्म नहीं है, यह तीन महिलाओं की सरल कहानी है। यह फिल्म उन महिलाओं के लिए नहीं है, जो हर दिन ऐसी परिस्थितियों का सामना करती हैं, बल्कि यह फिल्म पुरुषों और लड़कों के लिए है। सरकार का ध्यान फिल्म को समाजिक दृष्टिकोण का आईना बनाने पर था, जो उन लोगों को विचार और बदलाव की ओर प्रेरित करने का प्रयास करता है, जो सीधे तौर पर ऐसी चुनौतियों का सामना नहीं करते।
आपको बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर अब अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म बनाने जा रहे है। हालांकि अभी फिल्म का टाइटल रिलीज नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को विश्वभर में रिलीज़ होगी। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म भी समाज कल्याण के ऊपर आधारित हो सकती है। हालांकि अभी मेकर्स ने इसकी पुष्टी नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications











