फिर से रिलीज होगी अमिताभ बच्चन की 35 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म
अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल की फिल्म नमक हलाल 35 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।
अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल की ब्लॉकबस्टर फिल्म नमक हलाल एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का डायलोग आई कैन टॉक इंग्लिश..आई कैन वॉक इंग्लिश बिकॉउज इंग्लिश इज वेरी फनी लैंग्वेज...आज भी लोगों को बखुबी याद है। फिल्म का गाना पग घुंघरू और आज रपट जाए तो..भी शानदार गाने हैं।
अमिताभ बच्चन के फैन या पुराने फिल्मों में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए ये अच्छी खबर है कि वो इस क्लासिक फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। दरअसल फिल्म ने अपनी रिलीज के 35 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर यह एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है

VKAO (थिएटर ऑन डिमांड सर्विस) और शेमारू एंटरटेनमेंट ने पूरे भारत में इस फिल्म को फिर से रिलीज करने के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग 21 मई को रखी जाएगी। दर्शक भी वीकेएएओ के जरिए अपने पसंदीदा सिनेमाघर को इस फिल्म की निजी स्क्रीनिंग के लिए बुक करा सकते हैं। इसके अलावा टिकट खिड़की से भी टिकट बुक करवाया जा सकता है।
इसके सीईओ का कहना है कि पश्चिमी देशों में बेहद सफल फिल्मों को रिलीज करने का रिवाज है। हम भी ऐसा कर सकते हैं। हमारा मकसद युवा को भारत की क्लासिक फिल्मों से रूबरू करवाने का है।


Click it and Unblock the Notifications











