लीलवती अस्पताल में भर्ती अभिषेक बच्चन को देर देखने पहुंचे अमिताभ बच्चन और श्वेता नंदा!
अभिषेक बच्चन इस समय काफी चर्चा में हैं और खबर है कि वो इस समय अस्पताल में भर्ती हैँ। पता चला है कि अभिषेक बच्चन के हाथ में चोट लगी है और इसके बाद से वो लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ तस्वीरें सामने आ रहीं हैं जहां देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन और श्वेता नंदा देर रहा अस्पताल पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन और बेटी श्वेता नंदा को मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर देर रात कैमरे में कैद किया गया है।
अमिताभ बच्चन और श्वेता के वहां पहुंचने के बाद लोगों को ऐसा लगा कि अमिताभ बच्चन की तबियत खराब है। लेकिन अब अभिषेक बच्चन को लेकर उनके फैंस चिंता कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर प्रार्थना कर रहे हैं।

कुछ समय पहले एक अभिषेक बच्चन की कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं जब वो ऐश्वर्या राय बच्चन और अपनी बेटी को छोड़ने एयरपोर्ट गए थे। इसके बाद उनके दाहिने हाथ में स्लिंग देखा गया था।
बता दें कि अभिषेक बच्चन को क्या हुआ है और उनकी चोट कितनी गंभीर है इसको लेकर किसी तरह की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन इस समय फिल्म 'दसवीं' को लेकर काफी बिजी हैं।
इस फिल्म को लेकर खबर आई थी कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक ऐसे लड़के का किरदार निभा रहे हैं जो कि कम पढ़ा लिखा है। अभिषेक बच्चन काफी समय से एक बड़ी हिट की तलाश में हैं। फिलहाल वो इलाज करवा रहे हैं और काफी जल्दी घर लौटेंगे।


Click it and Unblock the Notifications