..................... Amitabh Bachchan and Shahrukh Khan will once again share the screen after 17 years - Hindi Filmibeat

एक बार फिर 17 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान, फैंस हुए खुश

Amitabh Bachchan and Shahrukh Khan

Amitabh Bachchan and Shahrukh Khan: मनोरंजन जगत के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जो कि किसी पार्टी से कम नहीं हैं। सूत्रों से पता चला है कि महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 17 साल के बाद एक बार फिर साथ में स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आ सकते हैं। दोनों का बड़े पर्दे पर साथ में आना किसी भी जादू से कम नहीं होता है।

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान-

जब कोई बॉलीवुड के बारे में सोचता है तो उसके जहन में सबसे पहले अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का नाम आता है। ये दोनों सुपरस्टार बॉलीवुड पर राज करते हैं और पिछले काफी लंबे समय से पूरा देश इस जोड़ी को एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करते देखने का इंतजार कर रहा है।

एक अंदरूनी सूत्र के मुताबिक, एक दिलचस्प प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिसमें अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान एक बार फिर साथ में स्क्रीन साझा करेंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं लेकिन इसको लेकर जल्द ही और अपडेट आने की गुंजाइश है। दोनों सितारों को आखिरी बार 'कभी अलविदा न कहना' में देखा गया था।

शाहरुख ने आस्क एसआरके सेशन में भी इस बात त को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि बिग बी के साथ लंबे समय बाद काम करके उन्हें बड़ा मजा आया। किंग खान ने लिखा, ''अमिताभ बच्चन के साथ इतने वर्षों के बाद काम करना बहुत मजेदार था। वह शूटिंग के लिए आए और उन्होंने आशीर्वाद दिया। और आपको यह भी बताना है कि उन्होंने मुझे दौड़ में हरा दिया।''

शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की पिछली फिल्में-

शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन आखिरी बार 2006 में करण जौहर के निर्देशन में बनी रोमांटिक फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में नजर आए थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और किरण खेर ने भी अभिनय किया था। दोनों 'मोहब्बतें', 'कभी खुशी कभी गम' और 'वीर जारा' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी स्क्रीन साझा कर चुके हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दोनों सितारों ने काम किया था, लेकिन उनका एक भी सीन साथ में नहीं था। तो अब नई फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X