..................... Amitabh Bachchan and Salman Khan met and hugged each other - Hindi Filmibeat

सलमान से मिले अमिताभ, इससे पहले की बवाल हो ट्वीट कर दी तस्वीर!

अमिताभ बच्चन अब समझ गये हैं कि वो देश के किसी भी कोने में हों लेकिन वो किससे मिलते हैं किसके साथ सफर करते हैं सबकी जानकारी मीडिया को होती है। लेकिन अमिताभ ने सोच लिया है कि अब से वो किसी से भी मिलेंगे तो इससे पहले की मीडिया उसका बवाल मचाकर कुछ शगूफा बनाए वो खूद ही तस्वीर ट्वीट कर देंगे जिससे वो कॉंट्रोवर्सीज और मीडिया के सवालों से बच जाएं। हाल ही में अमिताभ बच्चन फिल्म सिटी में अपनी फिल्म भूतनाथ की शूटिंग कर रहे थे। उसी वक्त सलमान खान भी अपनी को-स्टार तब्बू के साथ साथ के स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। जब अमिताभ को पता चला तो वो जाकर सलमान खान से मिले और उन्हें गले भी लगाया। तब्बू से भी अमिताभ मिले और की सारी बातें कीं।

लेकिन इससे पहले की अमिताभ और सलमान के गले मिलने की खबर को मीडिया वाले कुछ एक्सक्लूसिव न्यूज बनाकर छापते अमिताभ ने तुरंत ही अपनी और सलमान खान की तस्वीर ट्वीट कर दी और लिख भी दिया कि सलमान खान से मिलकर हमने उनकी नर्व प्रोब्लम को लेकर बात की। सलमान अपनी इस समस्या से ऊबर रहे हैं और जल्द ही वो ठीक हो जाएंगे। सलमान खान और अमिताभ की इन तस्वीरों को देखकर मीडिया वाले जहां खुश थे वहीं कहीं ना कहीं उन्हें लग रहा था कि आखिर अमिताभ ने ही ये तस्वीरें ट्वीट क्यों कर दीं। कुछ गॉसिप बनाने का तो मौका ही नहीं दिया। जैसा कि रेखा और अमिताभ की तस्वीर को लेकर हुआ था।

अमिताभ और रेखा सिर्फ एक फ्लाइट में सफर कर रहे थे और उनकी पिक्चर लीक होने के बाद से तो इतनी सारी सुर्खियां बनीं कि अमिताभ खुद परेशान हो गये। अमिताभ को कई जर्नलिस्ट ने मैसेज किया और उन्हें वो तस्वीर भी भेजी। लेकिन अमिताभ ने किसी को जवाब नहीं दिया। इसीलिये शायद अमिताभ जब सलमान से मिले तो उन्हें लगा कि कोई ना कोई इस तस्वीर को लीक करेगा और फिर से कुछ नया बवाल उठेगा। इसीलिये अमिताभ ने खुद ही अपनी और सलमान की तस्वीरें ट्वीट कर दीं। वाह अमिताभ जी ये हुई ना बात।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X