अमिताभ बच्चन ने 33 सालों बाद इस सुपरस्टार के स्क्रीन पर वापसी का फैसला, लोग बोले- सर जी रेखा मैम के साथ...

Amitabh Bachchan Rajinikanth: अमिताभ बच्चन और रजनीकांत दोनों ही एक बेहतरीन कलाकार है और आपको बता दें कि पूरे देश और दुनिया में उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। फिल्मों से दोनों ने अपार सफलता हासिल की। लेकिन अब जल्दी ही दोनों अभिनेता फिल्म 'वैट्टीयन' में साथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की साइड से एक तस्वीर सामने आई है और उसको देख हर कोई काफी ज्यादा इंप्रेस हो गया है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की और उसमें उनके साथ रजनीकांत गले लगाते नजर आए। दोनों की जोड़ी जल्दी ही बड़े पर्दे पर साथ में नजर आएगी।
अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "मैं थाला द ग्रेट रजनी के साथ एक बार फिर से जुड़कर बहुत ही सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। वो बिल्कुल भी नहीं बदले और वैसे ही सरल, डाउन टू अर्थ और विनम्र है।" अमिताभ बच्चन की यह पोस्ट शेयर होते ही तेजी से वायरल हो गई। इसके साथ ही कुथ लोग बिग बी से रेखा के साथ भी वापसी के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, 'सरजी रेखा मैम के साथ भी वापसी कर लीजिए अब तो।'
रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की 'वैट्टीयन' कॉल लायका प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमिताभ और रजनीकांत कोट पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले साल 1991 में इन दोनों एक्टर्स को फ़िल्म 'हम' में देखा गया था।
अगर रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बिग बी को जल्दी ही 'कल्कि 2898 एडी' में देखा जाने वाला है। फिल्म में उन्हें अश्वत्थामा के किरदार में देखा जाएगा। जिसका प्रोमो भी रिलीज हो चुका है। इसी के अलावा रजनीकांत को आखिरी बार 'लाल सलाम' फिल्म में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications