38 सालों के बाद, भारतीय सिनेमा के दो मेगास्टार्स आए साथ, 2024 की सबसे बड़ी फिल्म तैयार

Kamal Haasan joins cast of Project K: नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'प्रोजेक्ट के' कई मायनों में काफी खास साबित हो रही है। अपनी पहली घोषणा के साथ ही सुर्खियां बटोर रही है। कभी अपने स्टारकास्ट की वजह से, तो कभी अपने बजट को लेकर। यह साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर सामने आ रही है।
'प्रोजेक्ट के' के साथ जहां एक ओर प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार दर्शकों के सामने आएगी। वहीं, इस फिल्म में अब भारतीय सिनेमा के दो मेगास्टार्स भी साथ दिखने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन और कमल हासन की। बीते दिन, फिल्म में कमल हासन की एंट्री की घोषणा की गई है। चर्चा है कि कमल इसमें विलन के रोल में नजर आएंगे।
1985 में आई थी बिग बी- कमल हासन की फिल्म
खास बात है कि इस फिल्म के साथ कमल हासन और अमिताभ बच्चन लगभग 38 सालों के बाद साथ आ रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'गिरफ्तार' में साथ काम किया था। प्रोजेक्ट के की टीम में कमल हासन का स्वागत करते हुए बिग बी ने लिखा- "वेलकम कमल.. आपके साथ दोबारा काम करके बहुत अच्छा लगा.. काफी समय हो गया!"
500 करोड़ के बजट पर बन रही साइंस फिक्शन फिल्म
'प्रोजेक्ट के' साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म बताई जा रही है। करीब 500 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट हो रही है। इसकी कहानी भी नाग अश्विन ने ही लिखी है। इस साइंस फिक्शन फिल्म में दिशा पाटनी भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं।
प्रभास और टीम ने लगभग 80 प्रतिशत फिल्म पूरी कर ली है। बाकी बची फिल्म अगले कुछ महीनों में पूरी की जाएगी। फिल्म में वीएफएक्स का भारी भरकम काम है, जिस वजह से पोस्ट-प्रोडक्शन में समय लगेगा, इसलिए इसे 2024 में रिलीज किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












