अमिताभ व फरहान की दो का फर्स्ट लुक
अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर बॉलीवुड के वो दो सितारे हैं जो कि हिंदी फिल्म जगत के सबसे प्रतिभाशाली और बेहतरीन एक्टरों में गिने जाते हैं। दोनों ही एक्टर एक दूसरे के काम से भी हमेशा से ही प्रभावित रहे हैं। अब पहली बार दोनों बेहतरीन एक्टर एक साथ एक ही फिल्म में नज़र आने वाले हैं। बिजॉय नाम्बीर की फिल्म दो में अमिताभ व फरहान अख्तर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

दो फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ जिसमें एक गार्डन में अमिताभ को व्हील चेयर व फरहान को एक दरख्त के नीचे बैठा हुआ दिखाया गया है। दोनों के हाथों में जाय की प्याली है और बीच में एक टेबल रखी है जिसपर एक थर्मस और शतरंज रखी हुई है। ये लुक इतना इंप्रेसिव है कि दर्शकों को इसे देखकर पूरा यकीन हो रहा है कि ये फिल्म बहुत ही बेहतरीन और लीक से हटकर होने वाली है।
इस लुक को अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और नीचे लिखा है एफबी 733 इन दिल्ली..विद माई को-स्टार फहान अख्तर। इशरते कतरा है दरिया में फना हो जाना, दर्द का हद से गुजरना है दवा हो जाना...।
कहीं ना कहीं इन पंक्तियों के जरिये अमिताभ ने अपने और फरहान अख्तर की फिल्म दो की थीम को जाहिर करने की कोशिश की है। पोस्टर को देखकर यूं लग रहा है कि दो शख्स बैटकर एक दूसरे की जिंदगी के दर्द, मसलों को आपस में बांट रहे हैं। फिल्हाल हमारी ये टिप्पणी कितनी सच होती है ये तो फिल्म के बारे में कुछ और जानकारी मिलने पर ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











