'चेहरे' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, दमदार लग रहे हैं अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी, Video
महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती की धमाकेदार फिल्म चेहरे को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और इस समय इस फिल्म से दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में अमिताभ बच्चन काफी शानदार लग रहे हैँ। इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती की भी झलक दिखाई दी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है।
तरण लिखते हैं.. 'अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी की चेहरे का दूसरा ट्रेलर रिलीज, टीम टेचरे ने अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के नए डायलॉग्स इस ट्रेलर भी शामिल किए हैं। इस फिल्म को रूमी जाफरी ने निर्देशित किया है जबकि इसके प्रोड्यूसर आनंद पंडित और सरस्वती एंटरटेनमेंट है।

फिल्म 27 अगस्त को रिलीज होगी।' गौरतलब है कि इस वक्त देश के ज्यादातर सिनेमाघर खुल चुके हैं और ये फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
ये फिल्म काफी समय से चर्चा में है लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी। गौरतलब है कि इस फिल्म अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पहली बार साथ में नजर आने वाले हैँ।
वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन इसके अलावा झुंड और ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी बिजी हैं। बात करें इमरान हाशमी की तो आने वाले समय में वो सलमान खान के साथ भिड़ते हुए नजर आने वाले हैँ। इमरान हाशमी ने टाइगर 3 शूटिंग शुरु कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications











