अमिताभ बच्चन- इमराश हाशमी की फिल्म 'चेहरे', नए पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट OUT
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'चेहरे' की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। फिल्म अब 24 अप्रैल को नहीं, बल्कि 17 जुलाई 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दरअसल, पहले ये फिल्म शूजित सरकार की 'गुलाबो सिताबो' से क्लैश कर रही थी। लिहाजा, शूजित सरकार और प्रोड्यूसर रॉनी लाहिड़ी के विशेष अनुरोध पर 'चेहरे' को आगे बढ़ा दिया गया है।
खास बात है कि गुलाबो सिताबो में भी अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में हैं। लिहाजा, एक साथ उनकी दो फिल्में रिलीज होने से दोनों फिल्मों को नुकसान उठाना पड़ता। गुलाबो सिताबो में बिग बी के साथ आयुष्मान खुराना हैं।

वहीं, चेहरे की बात करें तो यह इस क्राइम थ्रिलर है। इसे रुमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है, जबकि आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है। आनंद पंडित ने रिलीज डेट बदलने को लेकर बयान दिया है कि शूजित सरकार के साथ हमेशा से ही एक खास जुड़ाव रहा है। यह देखते हुए कि न केवल इन दोनों ही रोमांचक फिल्मों को रिलीज की एक बेहतरीन तारीख देना दोनों के लिए ही फायदेमंद है, बल्कि अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों के लिए भी यह अच्छा होगा.. हमने यह निर्णय लिया।
'चेहरे' में रिया चक्रवर्ती, सिद्धांत कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक रिटायर्ड वकील का किरदार अदा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications