कोरोना का असर: अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की मिस्ट्री-थ्रिलर ‘चेहरे’ की रिलीज डेट टली, ऑफिशियल बयान

रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित आनंद पंडित की फिल्म 'चेहरे' को न सिर्फ दर्शकों की बल्कि आलोचकों की तरफ से भी जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म को बनाने वालों ने जबसे फिल्म के पोस्टर, टीजर और ट्रेलर रिलीज किए हैं, तभी से पहली बार साथ आए इन प्रभावशाली कलाकारों का बड़े परदे पर कमाल देखने की उत्सुकता दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है।

पिछले साल लॉकडाउन होने के बाद से कई फिल्म-निर्माता 2021 में अपनी आगामी फिल्में रिलीज होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। हालांकि थिएटर और दूसरे प्रतिष्ठान अब पूरे देश में निर्बाध रूप से संचालित किए जा रहे हैं, इसके बावजूद कोविड-19 के मामलों में अचानक हुई वृद्धि चिंता का विषय बन गई है।

Chehre

देश के सामने पैदा हुए मौजूदा हालात और प्रशंसकों/दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने अपनी बहु-प्रतीक्षित फिल्म 'चेहरे' की रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया है।

9 अप्रैल, 2021 को रिलीज होने वाली थी

9 अप्रैल, 2021 को रिलीज होने वाली थी

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिकाओं वाली यह मिस्ट्री-थ्रिलर 9 अप्रैल, 2021 को रिलीज होने वाली थी। मगर अब फिल्म को आगे टाल दिया गया है और इसके रिलीज होने की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

ऑफिशियल पोस्ट

ऑफिशियल पोस्ट

इस फैसले के बारे में बात करते हुए निर्माता आनंद पंडित ने कहा, "मौजूदा हालात के मद्देनजर तथा अपने प्रशंसकों और दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जो हमारे लिए सर्वोपरि है, हमने अपनी फिल्म 'चेहरे' को पोस्टपोन करने का फैसला किया है।

वापसी का इंतजार

वापसी का इंतजार

हमारी टीम ने इस सिनेमा को बेहद दर्शनीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और हम थिएटरों में अपने दर्शकों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं।"

स्टारकास्ट

स्टारकास्ट

आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स एवं सरस्वती इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित तथा रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित 'चेहरे' में अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, धृतिमान चटर्जी, रघुवीर यादव, सिद्धांत कपूर और रिया चक्रवर्ती ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X