'बेल बॉटम' के बाद, बिग बी और इमरान हाशमी स्टारर 'चेहरे' भी थियेटर्स में आएगी- रिलीज डेट की घोषणा
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर मर्डर- मिस्ट्री फिल्म 'चेहरे' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' के बाद, अब चेहरे भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 27 अगस्त को दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म के निर्माता हैं आनंद पंडित, जबकि निर्देशन किया है रूमी जाफरी ने।
कोरोना की वजह से लंबे समय से फिल्म टलती आ रही है। लेकिन जब फिल्म के निर्माता से ओटीटी रिलीज को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि वो लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करेंगे और फिल्म को थियेटर में ही रिलीज करेंगे।

रूमी जाफरी ने निर्देशक में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। 'चेहरे' में सिद्धांत कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर जैसे कलाकार भी हैं।
चेहरे के बारे में विस्तार से बताते हुए, आनंद पंडित ने कहा, "यह एक खूबसूरती से सुनाई गई कहानी है और लोग इससे जुड़ेंगे भले ही यह काल्पनिक है। अमिताभ बच्चन इस फिल्म को कई सालों से बनाना चाहते थे, इसलिए यह बहुत करीब है। यह एक सपने के सच होने जैसा है।"
चेहरे में अमिताभ बच्चन एक सीनियर क्रिमिनल लॉयर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि इमरान एक बिज़नेस टाइकून के रोल में दिखेंगे। दोनों एक सच को उजागर करने के लिए एक गेम खेलते हुए दिखायी देंगे। फिल्म के निर्देशक रूमी जाफरी ने भी फ़िल्म के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने पर ख़ुशी ज़ाहिर की है।


Click it and Unblock the Notifications











