OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो?
देश में कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर कई फिल्मो की शूटिंग बंद हो गई और कई फिल्मों की रिलीज रुक गई है। ऐसे में लगातार खबरें आती रहती हैं कि अब ये फिल्म डिजिटल ओटीटी पर रिलीज होगी। इसी को लेकर अब अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म का नाम सामने आ रहा है। बता दें कि अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो को लेकर खबर है कि इसको डिजिटल ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।
इस बात का हिंट खुद फिल्म के डायरेक्टर सुजीत सरकार ने दी है। डायरेक्टर ने खुद इस बात की तरफ इशारा किया है, हालांकि वो ऐसा करेंगे या नहीं ये फैसला 3 मई के बाद लिया जाएगा।

उनका कहना था कि मेरी तरह सभी निर्देशक ये चाहते हैं कि फिल्म को थिएटर्स में ही रिलीज किया जाए लेकिन इन हालातों के चलते अगर सुधार नहीं हुआ तो मै इसको ऑनलाइन रिलीज करने के लिए तैयार हूं।
अब देखना ये है कि 3 मई के बाद लॉक़डाउन खुलता है या नहीं। इसके अलावा कुछ समय से कई फिल्मों को लेकर ये चर्चा है कि वो ऑनलाइन ही रिलीज की जाएंगी।
हाल ही में इसको लेकर रणवीर सिंह की फिल्म 83 का नाम सामने आया था लेकिन बाद में ये खबर गलत साबित हुई। अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम को लेकर चर्चा है कि फिल्म ऑनलाइन रिलीज की जाएगी। अब देखना ये है कि आगे क्या होता है..


Click it and Unblock the Notifications