अड़ियल किराएदार से परेशान हैं बूढ़ा हवेली मालिक- गुलाबो सिताबो का मजेदार Trailer रिलीज

आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो काफी समय से चर्चा में चल रही थी और इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर इतना तो साफ हो गया है कि फिल्म में काफी ज्यादा मजा आने वाला है। गौरतलब है कि फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी क्योंकि अभी तक देश में लॉकडाउन की स्थिति है। इस ट्रेलर में हल्की फुल्की कॉमेडी का तड़का है और दोनों की जुगलबंदी कमाल की नजर आ रही है।

आयुष्मान खुराना फिल्म में एक किराएदार की भूमिका में है, जो कई सालों से एक बूढ़े व्यक्ति यानि अमिताभ बच्चन की हवेली में रह रहा है और किसी भी कीमत पर वो हवेली खाली नहीं करना चाहता है और ना ही कमरे का किराया देता है।

Recommended Video

Gulabo Sitabo Trailer Review: Ayushmann Khurrana |Amitabh Bachchan | Amazon Prime Video | FilmiBeat

gulabo sitabo, trailer, amitabh bachchan, ayushmann khurrana, गुलाबो सिताबो, ट्रेलर, अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना

ये हवेली इतनी पुरानी है कि एक किक मारने पर इसकी दीवारें तक टूट जाती है। अमिताभ बच्चन अपनी हवेली खाली करवाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते नजर आ रहे हैं लेकिन आयुष्मान खुराना इसको कोर्ट से भी लेने को तैयार हैं।

आयुष्मान खुराना का कहना है कि देखते हैं कि आप ये हवेली कैसे बेचते हैं। इसके अलावा एक मजेदार सीन है जब आयुष्मान खुराना बूढ़े अमिताभ बच्चन से कहते हैं कि आपका कोई बेटा नहीं है और हमारा कोई बाप नहीं है..

ऐसा करो कि हमें गोद ले लो। इस तरह से आप इस ट्रेलर को काफी एंजॉय करोगे। फिलहाल आप देखिए ये मजेदार ट्रेलर...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X