बंपर कमाई के साथ सुपरहिट 'गुलाबो सिताबो', अमिताभ बच्चन- आयुष्मान की जोड़ी ने कमाए करोड़ों !
कोरोना काल के कारण कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार हैं। ऐसे में गुलाबो सिताबो उन फिल्मों में रही है, जो कि इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म है। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की इस जोड़ी की चर्चा बीते एक साल से हो रही है। ऐसे में इसे फिलहाल सिनेमा घर का इंतजार ना करते हुए ओटीटी यानी कि अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे रिलीज कर दिया गया।
हालांकि अगर ये फिलम सिनेमा में रिलीज होती है तो अभी तक इसकी पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आयी होती। जहां पर फिल्म की पहले दिन की कमाई से लेकर इसके बजट पर चर्चा होती। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गया है।
Recommended Video

जहां पर आपको बता दें कि गुलाबो सिताबो अपने रिलीज के साथ ही सुपरहिट कैटेगरी में शामिल हो गई है। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने अपनी लागत से अधिक कमाई कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications











