Amitabh Anushka- मुसीबत में फंसे अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा, हरकत में आई मुंबई पुलिस!

इस अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा काफी चर्चा में है इसका कारण है कि दोनों को हाल ही में एक बाइक पर सवार देखा गया था और यही उनके लिए एक मुसीबत का कारण बन गया है।
दरअसल अमिताभ बच्चन न ट्रैफिक से बचने के लिए एक फैन से लिफ्ट मांगी थी और बाइक पर बैठकर निकल गए थे। हालांकि इस दौरान उन्होने हेलमेट नहीं लगाया था। अब इसको लेकर मुंबई पुलिस हरकत में आई है और दोनों को लेकर एक्शन लेने की बात कह रही है।
वरिंदर चावला ने इसको लेकर एक पोस्ट किया है और लिखा है, ''कई शिकायतें मिलने के बाद, मुंबई पुलिस ने अभिनेता अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जिन्हें हाल ही में अलग-अलग बाइक चलाते देखा गया था,
लेकिन बिना हेलमेट के। जहां अमिताभ ने सोमवार को अपने काम के स्थान पर पहुंचने के लिए एक प्रशंसक से लिफ्ट ली, वहीं अनुष्का शर्मा अपने अंगरक्षक के साथ एक सड़क पर बाइक पर सवार हो गईं।
दोनों ही स्थितियों में न तो उनमें से और न ही उनके सवारों ने हेलमेट पहना हुआ था।'' हालांकि इसपर किसी तरह का रिएक्शन अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा की तरफ से नहीं आया है लेकिन इतना तय है कि कुछ फाइन तो दोनों पर लगने वाला है क्योंकि दोनों ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है।
अमिताभ बच्चन इस वक्त अपनी कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन अनुष्का शर्मा चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग कर रही हैँ। इस फिल्म में वो झूलन गोस्वामी का किरदार निभाने वाली हैं जो कि इंडियन क्रिकेट टीम की फास्ट बॉलर रही हैं। उन्होने अपने शानदार करियर में सैकड़ों विकेट्स लिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications