..................... जेएनयू हिंसा पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन लताड़े गए | Amitabh and Abhishek Bachchan slammed over JNU Terror attack - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन - अभिषेक बच्चन में रीढ़ की हड्डी नहीं बची है - जेएनयू हिंसा पर ट्विटर ने लताड़ा

जेएनयू हिंसा पर लोग अब बॉलीवुड के बड़े सितारों को नाप रहे हैं और सबसे पहले ट्रोल हुए हैं अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन। दरअसल, जिस शाम जेएनयू में हिंसा हुई, उसी रात अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़े एक इमोजी ट्वीट किया। बस एक इमोजी, उसके अलावा एक शब्द नहीं।

अब इसका क्या मतलब हो सकता था कोई नहीं समझ सकता। एक ट्विटर यूज़र ने उन्हें झकझोरते हुए लिखा -
इतना हंगामा, इतना शोर, और आप ख़ामोश ?? किस से माफ़ी माँग रहे हैं आप ?? अंदर से घुटन तो महसूस हो ही रही होगी?? बोलिए सर, आपका कोई कुछ नहीं कर लेगा, आप अमिताभ बच्चन हैं।

amitabh-bachchan-and-abhishek-bachchan-slammed-for-cryptic-tweets-over-JNU-terror-attack

लेकिन अमिताभ बच्चन ने कोई सफाई नहीं दी। बल्कि उसके बाद अभिषेक बच्चन भी अंग्रेज़ी के Victory Sign का इमोजी ट्वीट किया जिसे Peace यानि कि शांति के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद दो ट्विटर ने बच्चन परिवार की धज्जियां उड़ा दीं -

जेएनयू हिंसा पर बॉलीवुड भी अब दो भागों में बंट चुका है। एक तरफ स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, स्वानंद किरकिरे, वरूण ग्रोवर, विशाल भारद्वाज, आनंद एल राय, अली फ़ज़ल, रिचा चड्ढा, तापसी पन्नू, सौरभ शुक्ला, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब, पंकज त्रिपाठी जैसे लोग हैं जो जेएनयू छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

तो दूसरी तरफ, A Lister कहे जाने वाले बड़े सितारों की चुप्पी सबको खल रही है। हालांकि आलिया भट्ट, सोनम कपूर जैसे स्टार्स ने बिना डरे इसका विरोध किया तो दीपिका पादुकोण ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए जेएनयू कैंपस जाकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X