सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' के लिए अमिताभ बच्चन ने कसी कमर? इस महीने फ्लोर पर होगी फिल्म!
राजश्री प्रोडक्शन की बात करें तो काफी समय से वो किसी तरह की फिल्म के साथ नजर नहीं आए हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वो काफी जल्दी एक बड़ा धमाका करेंगे जो कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो सूरज बड़जात्या नई फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम होगा ऊंचाई। ये फिल्म दोस्ती पर बेस्ड होगी। खबर आ रही है कि इसको लेकर लगातार काम जारी है और फिल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने से शुरु हो जाएगी।
हालांकि इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है। स्टारकास्ट को लेकर भी पता चला है कि फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन के अलावा बोमन ईरानी और अनुपम खेर इस फिल्म का हिस्सा होंगे और दोनों का नाम पहले ही सामने आ चुका है।

लेकिन अब खबर मिली हैं कि फिल्म के कलाकारों में एक और शानदारा अदाकारा का नाम जुड़ गया है। हम बार कर रहे हैं टैलेंटेड अभिनेत्री नीना गुप्ता की.. जो इस फिल्म में आ चुकी हैं।

ऐलान हो सकता है
हालांकि राजश्री प्रोडक्शन के द्वारा इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन काफी जल्दी इसका ऐलान हो सकता है।

सुपरहिट की गारंटी
राजश्री प्रोडक्शन को लेकर मशहूर है कि वो हर फिल्म को काफी शानदार तरीके से अंजाम देते हैं और उनकी फिल्म सुपरहिट की गारंटी मानी जाती हैं। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का जुड़ना बेहद अच्छा कदम माना जा रहा है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन लगातार किसी ना किसी फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं और झुंड और ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म चेहरे रिलीज हुई थी जो कि लोगों को काफी पसंद आई है।

चेहरे
इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता इमरान हाशमी नजर आए थे। ये पहली बार था जब दोनों किसी फिल्म का हिस्सा एक साथ बने थे। इसके अलावा फिल्म में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी नजर आईं थीं।

आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं
अमिताभ बच्चन की ब्रह्मास्त्र को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हो रहा है और फिल्म लगातार टलती जा रही है। अमिताभ बच्चन के साथ इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। फिल्म के लिए सभी ने काफी मेहनत की है।


Click it and Unblock the Notifications