केबीसी 7 में मिलेंगी पांच लाइफलाइन, संजीवनी बूटी के साथ!
सोनी टीवी के हिट टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का सांतवा सीजन अमिताभ बच्चन की मेजबानी के साथ 6 सिंतबर से ऑन एयर होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार के सीजन में होस्ट वहीं हैं गेम का प्रारुप वही है लेकिन शो को लेकर काफी कुछ बदल गया है। इस बार शो का सेट और शो के नियमों में कुछ भारी परिवर्तन किये गये हैं ताकि लोगों के बीच शो को लेकर और भी ज्यादा उत्सुकता बनाई जा सके। इस बार शो के दौरान हॉट सीट पर आने के लिए आपको फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के दौरान पूरे 3 प्रश्न पूछे जाएंगे ताकि सिर्फ वो लोग हॉट सीट पर ना आ सकें जो कि उंगलियां तेज चला सकते हैं बल्कि इससे उन लोगों को भी हॉट सीट पर आने का मौका मिलेगा जो कि इंटैलिजेंट हैं लेकिन उंगली चलाने में थोड़ा पीछे हैं।
कौन बनेगा करोड़पति की प्राइज मनी भी इस साल बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये कर दी गयी है। इस बार प्रश्न भी 15 पूछे जाएंगे जिनमें से 15वां प्रश्न 7 करोड़ रुपये के लिए होगा और 14वां प्रश्न 5 करोड़ रुपये का और 13वां प्रश्न होगा 3 करोड़ रुपये का। इस सीजन में लाइफलाइन भी होंगी पूरी 5 जिनमें से पांचवी लाइफलाइ एक संजीवनी बूटी की तरह यूज की जाएगी यानी कि जब चारों लाइफलाइन यूज हो जाएंगी तो पांचवी लाइफलाइन आप यूज करके चारों यूज की गयी लाइफलाइन में से एक लाइफलाइन को आप जीवित कर सकते हैं। इस लाइफलाइन को पपलू नाम दिया गया है। इसी के साथ इस बार फोन अ फ्रैंड लाइफलाइन के दौरान पूरे 45 सेकेंड दिये जाएंगे जो कि पहले सिर्फ 30 सेकेंड दिये जाते थे।
अमिताभ बच्चन ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि वो जब भी केबीसी शो होस्ट करते हैं तो उन्हें काफी घबराहट होती है जैसे कि वो खुद किसी इम्तिहान में बैठ रहे हों। अमिताभ बच्चन ने कहा कि वो केबीसी के लिए काफी तैयारी भी करते हैं। अमिताभ बच्चन ने ये भी कहा कि हर सीजन में इस शो को लेकर कुछ ना कुछ परिवर्तन किये जाते हैं ताकि लोगों के बीच शो को लेकर उत्सुकता बनी रहे और शो और भी इंटरेस्टिंग बना रहे।


Click it and Unblock the Notifications












