अन्ना-केजरीवाल बनेंगे अमिताभ-अजय

सत्यता पर आधारित फिल्म बनाने में माहिर निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा बहुत जल्द आपके बीच में एक नयी फिल्म जिसका नाम है सत्याग्रह को लेकर आने वाले हैं। खबर है कि यह फिल्म अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन पर आधारित है। जिसमें लीड रोल अमिताभ बच्चन और झा के चहेते अजय देवगन करने वाले हैं। हालांकि झा ने इन बातों का खंडन किया है कि अन्ना और केजरीवाल को ध्यान में रखकर अपनी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

प्रकाश झा ने कहा कि फिल्म सत्याग्रह एक सब्जेक्ट पर जरूर है लेकिन यह किसी के चरित्र की कहानी नहीं कहती है इससे ज्यादा मैं अपनी फिल्म के बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहती हूं। बस इतना बता सकता है कि मेरी फिल्म में अमिताभ बच्चन ,अजय देवगन और करीना कपूर लीड रोल कर रहे हैं।

सुनने में आया है कि अजय देवगन अपने रोल को सजीव करने के लिए राजनैतिक वर्कशाप और टीवी पर प्रसारित अन्ना-केजरीवाल की प्रेस वार्ता को बड़े गौर से देख रहे हैं जिस पर प्रकाश झा ने बोला कि अजय देवगन की किसी नकल की जरूरत नहीं है वो अपने आप में एक मैच्योर नेता है अगर वो टीवी वगैरह देख रहे हैं तो अपनी रूचि के लिए देख रहे होंगे इसका मेरी फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।

Satyagraha
अमिताभ बच्चन के लिए भी मैं यही कह सकता हूं। प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' अगले साल रिलीज होगी। यह पहली फिल्म होगी जो करीना शादी के बाद करेंगी। देखते हैं कि लोग उनको इस फिल्म में वैसा ही प्यार देते हैं कि नहीं जैसा शादी के पहले देते थे।फिल्म की शूटिग अगले महीने से शुरू हो जायेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X