Amitabh-Aishwarya का 'डीपफेक' वीडियो वायरल, लिप लॉक करते दिखे ससुर-बहू, बुरी तरह भड़के लोग!

Amitabh Aishwarya Deepfake Video- अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय ने भले ही साथ कई फिल्मों में काम किया है लेकिन सभी जानते हैं कि वो उनकी बहू हैं। ऐसे में अगर कोई उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करता है तो ये काफी घिनौना लगता है।
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो इस वक्त सामने आया है जिसको देखकर फैंस का गुस्सा फूट गया है। ये एक एआई वीडियो है जिसमें अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय को लिप लॉक करते हुए दिखाया गया है।
Deepfake वीडियो ने सोशल मीडिया पर सामने आकर बवाल मचा दिया है और लोग इसको गिरी हुई हरकत कह रहे हैं। इस वीडियो को इस तरह से एडिट किया गया है कि आप हैरान होने वाले हैं।
आपको देखकर ऐसा लगेगा कि किसी अवॉर्ड शो के दौरान ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन एक दूसरे को लिप टू लिप किस कर रहे हैं। annuuu1467 नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। बता दें कि वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और एडिटिंग के जरिए इसको ऐसा रूप दिया गया है।
फर्जी वीडियो देख भड़क रहे हैं लोग
ससुर-बहू के रिश्ते को इस तरह से दिखाने को लेकर लोग यूजर और एडिटिंग करने वालों पर भड़क रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ''घटिया एडिट करना बंद कर।''' एक ने लिखा, ''शर्म करो, वो ससुर बहू हैं जो कि पिता-बेटी की तरह होते हैं।'' एक ने लिखा, ''एआई के जरिए लोग मानसिकता दिख रहे हैं।'' एक ने लिखा, ''इस एडिटर पर केस करना चाहिए।'' एक का कहना था, ''गलत एडिटिंग मत करो।'' एक यूजर ने लिखा, ''वाह, क्या एडिटिंग की है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल बच्चन परिवार या ऐश्वर्या राय की तरफ से इस वीडियो को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। ऐश्वर्या राय अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी परेशान हैँ। आप देखिए ये Deepfake वीडियो जो कि पूरी तरह से फर्जी है..


Click it and Unblock the Notifications