सर्जरी के बाद भी पेट दर्ट से बेहाल हैं अमिताभ
भले ही शंहशाह अमिताभ अपने काम पर लौट आएं हैं, लेकिन पेट की दो सर्जरी करवा चुके बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को अब भी दर्द से आराम नहीं मिल पाया है। पेट दर्द से परेशान महानायक अमिताभ मंगलवार को मुम्बई के नानावटी अस्पताल में दिखाई दिये। वो करीब एक घंटे तक अस्पताल में ही थे।

वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अस्पताल पहुंचे थे। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर अपने दर्द का जिक्र करते हुए लिखा था कि वह अपनी कुर्सी से पलंग तक जाने के लिए जैसे ही उठे उन्हें असहनीय दर्द हुआ। इसके चलते वह ना तो चल सके और ना ही कहीं ठीक से बैठ पा रहे थे।
लेकिन अगले ही दिन उनकी खैरियत जानने के लिए घर के बाह मीडिया का हुजुम जमा हो चुका था। बाद में उन्होंने मीडिया के लिए भी ट्विट किया कि मेरे घर के बाहर खड़े प्यारे टीवी मीडिया वाले कृपया इतना परेशान ना हो और ना ही इतनी कड़ी मेहनत कीजिए। मैं केवल साधारण सी जांच के लिए अस्पताल गया था।


Click it and Unblock the Notifications