..................... Amitabh Bachchan afraid of Jaya Bachchan? Revealed, 'When she is strict, I stay outside' - Hindi Filmibeat

जया बच्चन से डरते हैं अमिताभ बच्चन? खुद किया खुलासा, बोले- 'जब वो सख्त होती है, मैं बाहर रहता हूं'

amitabh bachchan jaya bachchan

Amitabh Bachchan on Jaya Bachchan- जया बच्चन के गुस्से के बारे में भला कौन नहीं जानता है। लेकिन क्या वो घर में भी स्ट्रिक्ट रहती है? इसको लेकर अमिताभ बच्चन ने खुले मंच पर खुलासा किया है।

अमिताभ बच्चन के साथ जब जया बच्चन सख्त व्यवहार करती हैं तो अमिताभ बच्चन क्या करते हैं? इन सारी बातों से पर्दा उठने वाला है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सेट पर एक प्रतियोगी के सामने जया बच्चन को लेकर ये खुलासे किए हैं।

अमिताभ बच्चन का कहना था कि घर में जया बच्चन उदार भी हैं और सख्त भी हैं लेकिन जब वो सख्त होती हैं तो मैं बाहर चला जाता हूं या फिर अंदर ही रहता हूं। इस दौरान वो मजाकिया लहजे में ये सारी बातें बता रहे थे।

क्या बोले अमिताभ बच्चन

जया बच्चन को लेकर बिग बी ने कहा, घर में जया सख्त और उदार दोनों ही है लेकिन मेरे साथ ज्यादा सख्त हैं। मजाक करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, ''जब वो सख्त होती है तो मैं बाहर चला जाता हूं या अंदर रहता हूं। लेकिन जब वो उदार होती हैं तो ये अच्छा रहता है। लेकिन इसपर वो मुझे डांटती हैं, इससे मुझे डर लगने लगता है। इसीलिए मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर उनके साथ बातचीत नहीं करता हूं।'' अमिताभ बच्चन का ये कमेंट्स वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं ऐसी बातें

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अगर उन्होंने रेखा से शादी की होती तो चीजें उनके लिए बहुत अच्छी और अच्छी होतीं।'' एक ने लिखा, ''मानो हमें पता ही न हो।'' एक ने लिखा, ''और वह भी सामान्य नहीं है।'' एक ने लिखा, ''यदि किसी का व्यवहार इतना बुरा है तो जाहिर है कि यह उसकी पत्नी को वही बना देगा जो वह अब बहुत सख्त महिला है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: amitabh bachchan jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X