अस्पताल में अचानक क्यों भर्ती हुए 81 साल के अमिताभ बच्चन? फैंस मांग रहे हैं सलामती की दुआ

अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए आज एक बुरी खबर आ रही है। पता चला है कि अभिनेता की तबियत बिगड़ी है और इसके बाद उनको मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काफी समय से सदी के महानायक एक समस्या से जूझ रहे थे।
इस वक्त उनकी उम्र 81 साल है। मेगास्टार को मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया है। न्यूज 18 की एक खबर की मानें तो अभिनेता ने "दिल का नहीं, बल्कि पेरिफेरल का इलाज करवाया था।"
Yodha Leaked- बर्बाद हो सकते हैं करण जौहर के करोड़ों रुपए? रिलीज होते ही लीक हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म
पता ये भी चला है कि, "उनके पैर में जमे थक्के पर एंजियोप्लास्टी की गई, न कि उनके दिल पर।" हालांकि अभी तक डॉक्टरों की तरफ से किसी तरह कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
भर्ती होने से पहले किया था ट्वीट
सभी जानते हैं कि सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। जी हां, अक्सर वो एक्स पर पोस्ट करते रहते हैं। उन्होने भर्ती होने से पहले लिखा था, "टी 4950 - सदैव आभार।" उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईएसपीएल में अपनी हालिया उपस्थिति का एक वीडियो भी साझा किया था। इसके बाद लोग उनको लेकर चर्चा कर रहे हैं फैंस लगातार अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट
उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ बच्चन लगातार काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस साल भी वो कुछ बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल लोग उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं सभी का मानना है कि अमिताभ बच्चन जल्दी स्वस्थ होकर घर वापस लौटेंगे। उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है और हर उम्र के लोग उनको पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications