जब अमिताभ को भी कैमरा अजनबी लगा...

अमिताभ बच्चन फरवरी महीने से काम से दूर हैं उन्होंने अपने पेट की सर्जरी करवायी है जिसके बाद वह लंबे अरसे से कैमरे से दूर हैं। लेकिन एक बार फिर से वो काम करने को तैयार है।
अमिताभ आईपीएल की ओपनिंग सेरोमनी में होस्ट बनें हैं। जिसके लिए उन्हें प्रोमो शूट करना था इसलिए अमिताभ ने कैमरा फेस किया। जो कि उन्हें बहुत अजीब लगा इस बात का जिक्र खुद अमिताभ ने टि्वटर पर किया है।
अमिताभ ने लिखा है कि आईपीएल के प्रोमो की शूटिंग के लिए कैमरे के सामने पहुंचा। मुझे थोड़ा 'अजीब' लगा लेकिन मैंने खुद पर नियंत्रण कर लिया। ऐसा लगा कि मानो किसी ने दिमाग और पैरों में स्प्रिंग लगा दिया हो, जिसके कारण मैं सीधे आरामगाह से कैमरे के सामने पहुंच गया लेकिन थोड़ी देर बाद सब सामान्य हो गया।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन आईपीएल के पांचवें संस्करण के उद्घाटन समारोह की मेजबानी करेंगे। ओपनिंग सेरोमनी तीन अप्रैल को चेन्नई में होगी। 4 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल 5 में 74 मैंच होंगे। रोमांच का यह सफर 59 दिनों तक चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











