'लिंकन' देखकर विस्मय से भर गए अमिताभ
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिताभ बच्चन इस साल की ऑस्कर विजेता फिल्म 'लिंकन' देखकर विस्मय और श्रद्धा से भर गए। उन्होंने अपने इस अनुभव का खुलासा अपने ब्लॉग के माध्यम से किया।
उन्होंने दो दिनों में दो बार फिल्म देख डाली। उन्होंने कहा कि यह फिल्म देखकर उन्हें ऐतिहासिक महत्व का पता चला और फिल्म के विस्तार और क्षमता को देखकर वह दंग रह गए। अमिताभ ने कहा कि मैं इस फिल्म से इतना प्रभावित हूं, कि मेरे पास शब्द नहीं है बयां करने के लिये।

हॉलीवुड निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'लिंकन' में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का किरदार निभाने के लिए हॉलीवुड अभिनेता डेनियल डे लेविस को साल के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार दिया गया है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "मैंने दो दिनों में दूसरी बार 'लिंकन' देखी। फिल्म का लेखन शानदार, रुचिकर और क्षमता से परिपूर्ण है।" लिंकन का निर्माण स्पीलबर्ग की इस फिल्म निर्माण कंपनी ड्रीम वर्क्स और भारतीय व्यवसायी अनिल अंबानी की फिल्म निर्माण कंपनी रिलायंस इंटरटेंमेंट ने मिलकर किया था।


Click it and Unblock the Notifications