अमिताभ बच्चन पर लगा कविता चोरी करने का बड़ा आरोप, महिला ने बोला- क्रेडिट मिलना चाहिए
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वह आए दिन अपने निजी जीवन और दुनिया से जुड़ी किसी ना किसी चीज को लेकर चर्चा करते हैं या भी कोई ना कोई पोस्ट जरूर शेयर करते हैं। इस बार भी अमिताभ बच्चन ने एक कविता के जरिए एक पोस्ट शेयर किया।
लेकिन इस कविता ने उन्हें विवाद में लाकर खड़ा कर दिया है। अमिताभ बच्चन अपने पिताजी की कविता के जरिए फैंस को जीवन का मतलब समझाते नजर आते हैं।

इस बार उन्होंने किसी और की लिखी हुई कविता का इस्तेमाल किया जो कि उन्हीं पर भारी पड़ गया। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ऐसी कविता पोस्ट की जिसके कारण उन पर चोरी का आरोप लग गया।


Click it and Unblock the Notifications