दादाजी आप हमारे साथ क्यों नहीं रहते - अमिताभ बच्चन से मिलते ही पूछते हैं शाहरूख के बेटे अबराम

अमिताभ बच्चन और उनके इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर किए गए पोस्ट बेहद खास होते हैं। अब आराध्या के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने शाहरूख खान के बेटे अबराम से जुड़ा एक बेहद प्यारा पोस्ट डाला। दरअसल, अबराम, आराध्या की जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे और अमिताभ बच्चन से हाथ मिलाते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल हुई।

इस तस्वीर में नन्हें से अबराम, लंबे से अमिताभ बच्चन से हाथ मिलाते हुए, उन्हें एकटक देखते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि अबराम को लगता है कि मैं उसके पापा का पापा हूं। और इसलिए उसने पूछा कि मैं उनके साथ, उनके घर में क्यों नहीं रहता हूं।

amitabh-bachchan-abram-have-the-cutest-chat-on-aradhya-s-birthday

अबराम की इस मासूमियत पर सबका दिल आ गया। वहीं श्वेता बच्चन भी अबराम का मासूम चेहरा ही निहारती रह गईं। वैसे पिछले साल भी अबराम की मासूमियत ने अमिताभ बच्चन का दिल जीत लिया था और उन्होंने अबराम की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

इस तस्वीर में अबराम के साथ शाहरूख खान भी नज़र आए। अमिताभ बच्चन ने पिछले साल ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि कैसे अबराम को कॉटन कैंडी चाहिए थी और उन्हें खुद अमिताभ बच्चन वहां लेकर गए। कॉटन कैंडी मिलने के बाद अबराम की खुशी देखने लायक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X