Inside Pics: शादी में पहुंचा बच्चन परिवार, मम्मी जया पापा अमिताभ के साथ अभिषेक बच्चन ने की खूब मस्ती

Bachchan

Bachchan's Attended Wedding: मेगास्टार अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या का रिश्ता काफी समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच अब एक बार फिर से ऐश्वर्या राय अपने पूरे परिवार के साथ एक इवेंट में शिरकत करने नहीं पहुंची जिसके कारण उनके फैंस फिर से उनके बनते बिगड़ते रिश्तों की चर्चा में जुट गए हैं।

दरअसल, हाल ही में बच्चन परिवार अपने एमडी के बेटे की शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान बिग बी-जया बच्चन और अभिषेक बच्चन सभी साथ में न्यूली वेड के साथ पोज देते दिखाई दिए लेकिन घर की इकलौती बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या गायब दिखीं। फैंस को ये नोट करने में जरा भी वक्त नहीं लगा है।

इस खास तस्वीर में बिग बी काले रंग की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहने हुए हैं नजर आ रहे हैं, जबकि अभिषेक बच्चन सफेद कुर्ते में बेहद हैंडसन दिखाई दे रहे हैं। वहीं जया बच्चन गुलाबी रंग की साड़ी में शाही अंदाज में नजर आ रही हैं, लेकिन इन सभी के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन कहीं नजर नहीं आईं।

बच्चन परिवार की साथ में यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। नेटिजेंस ने देखा कि ऐश्वर्या राय पारिवारिक तस्वीर से गायब थीं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि ऐश्वर्या राय बच्चन शादी में शामिल हुई थीं या नहीं, लेकिन तस्वीर से उनकी अनुपस्थिति ने एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X