..................... Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan enjoy the FIFA World Cup semi-finals in Russia - Hindi Filmibeat

फीफा विश्वकप का सेमीफाइनल देखने पहुंचे अमिताभ और अभिषेक बच्चन, Video वायरल

By Salman

Recommended Video

Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan enjoy FIFA World Cup semi-final match | FilmiBeat

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अक्सर मस्ती करते हुए कही ना कहीं नजर आ ही जाते है। बॉलीवुड के सबसे ज्यादा लविंग बाप-बेटे के रूप में दोनो को देखा जाता है। हाल ही में दोनो की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनो बच्चन मिलकर फीफा विश्वकम का मजा लेते हुए स्टेडियम में नजर आ रहे है। बता दें कि दोनो की ये तस्वीर रुस की है जहां पर वो सेमीफाइनल मैच का लुल्फ लेते हुए नजर आ रहे है।

गौरतलब है कि बच्चन परिवार इस समय फैमिली हॉलीडे पर निकला है। इन दोनो के साथ श्वेता बच्चन, नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा भी वहां पर मौजूद है। बता दें कि सोशल मीडिया खुद ये तस्वीर अभिषेक बच्चन के द्वारा पोस्ट की गई है।

Amitabh bachchan, abhishek bachchan, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन

इसके अलावा एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें वो क्राउड के द्वारा उठ रहे शोर को कैमरे में कैद कर रहे है। इन दोनो बाप-बेटे की बात की जाए तो ये दोस्त की तरह ही एक दूसरे को ट्रीट करते है और कई एक्टिविटी साथ में करने के अलावा खाना भी साथ में ही खाते है।

अमिताभ बच्चन की बात की जाए तो वो इस समय कई फिल्मों में व्यस्त है और फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग के बाद फैमिली वोकेशन पर निकल गए है।

इसके बाद वो सुजॉय घोष की अगली फिल्म बदला में नजर आने वाले है जहां पर एक बार फिर से उनकी जोड़ी अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ नजर आएगी।

इसके अलावा वो ब्रह्मास्त्र में दिखेंगे जहां उनके साथ लीड रोल में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आने वाले है। हालिया रिलीज फिल्म 102 नॉट आउट में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था।

अभिषेक बच्चन भी कई फिल्मों को लेकर इस समय चर्चा में चल रहे है और फिल्म मनमर्जियां में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल और आयुष्मान खुराना जैसे कलाकार नजर आने वाले है।

इसके अलावा वो कई फिल्मों में नजर आने वाले है। बता दें कि फिलहाल वो परिवार के साथ चिल कर रहे है और खूब मस्ती भी कर रहे है। उनके साथ इस हॉलीडे पर ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन नहीं मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X