..................... Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan buys 10 swanky apartments worth this much crores in Mumbai huge investment - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या से तलाक के बीच अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन ने खरीदे 10 अपार्टमेंट, कीमत में गिनते रह जाएंगे जीरो!

Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan 10 Apartments

Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan 10 Apartments: बच्चन परिवार इन दिनों जहां अपने रिश्तों को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहता है। इसके साथ ही इस परिवार का हर शख्स प्रॉपर्टी इनवेस्टमेंट में काफी रुचि रखता है। जहां अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन के देश विदेशों में तमाम ऑफिस-बंगले और फ्लैट मैजूद हैं तो वहीं अब महानायक और जूनियर बच्चन ने एक बार फिर से मोटी रकम इनवेस्ट कर सुर्खियां बटोर ली हैं।

अमिताभ-अभिषेक ने खरीदे 10 अपार्टमेंट

एक रिपोर्ट की मानें तो अभिषेक और उनके पिता बिग बी ने मुंबई में 24.95 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन ने हाल ही में मुंबई के मुलुंड वेस्ट में 24.95 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है। उनके पिता, अमिताभ बच्चन, इन 10 प्रॉपर्टी में को इनवेस्टर हैं।

रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स

रिपोर्ट एक रियल एस्टेट वेबसाइट स्क्वायर यार्ड्स द्वारा एक्सेस किए गए रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स पर आधारित है, और बताती है कि उनकी संपत्तियां ओबेरॉय रियल्टी की प्रीमियम आवासीय परियोजना, इटर्निया में स्थित हैं।

इतने बड़े हैं अपार्टमेंट

इन 10 अपार्टमेंटों में से आठ में का कार्पेट एरिया 1,049 स्कवेयर फुट है। बाकी दो अपार्टमेंट 912 स्कवेयर फुट में फैले हुए हैं। सभी फ्लैट में दो कार पार्किंग स्लॉट हैं।

अपार्टमेंट की स्टांप ड्यूटी

कथित तौर पर बच्चन परिवार ने इन 10 संपत्तियों के लिए 1.5 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया। जहां अभिषेक ने लगभग 14.77 करोड़ रुपये में छह अपार्टमेंट में निवेश किया, वहीं उनके 82 वर्षीय पिता ने लगभग 10.18 करोड़ रुपये में चार अपार्टमेंट खरीदे।

बच्चन परिवार का रियल एस्टेट निवेश

रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 अपार्टमेंट हासिल करने के बाद, बच्चन परिवार का रियल एस्टेट निवेश इस साल 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में बच्चंस की प्रॉपर्टी

रियल-एस्टेट वेबसाइट के अनुसार, बच्चन परिवार का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो काफी हैरान करने वाला है। उन्होंने मुंबई की रियल एस्टेट में ₹219 करोड़ के को इनवेस्टमेंट के साथ, मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में लगभग 0.19 मिलियन वर्ग फुट संपत्ति हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X