फिल्म कुली में लगी चोट के दर्द से आज भी परेशान हैं अमिताभ
एक अरसे से पेट दर्द से परेशान बिग बी अमिताभ बच्चन की शनिवार को सर्जरी होने वाली है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर खुद अपने शुभचिंतकों को इस बात से अवगत करवाया। बिग बी ने यह भी कहा कि परेशान होने की बात नहीं है यह एक छोटा सा ऑपरेशन है।
शहंशाह ने कहा कि उन्हें काफी समय से पेट दर्द की समस्या सता रही थी। डॉक्टरों ने सीटी स्कैन करने के बाद सर्जरी करने की सलाह दी है। इसके चलते वो कुछ समय अस्पताल में ही रहने वाले हैं। वो अपने फैन्स के लिए अपने ब्लॉग और ट्विटर पर एक्टीव रहेंगे।
आपको बता दें कि फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान 1982 में बिग बी को चोट लग गई थी। इसके चलते उन्हें कई महीनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ा। बाद में वो ठिक तो हो गये परंतु उस दौरान लगी चोट के दर्द ने अभी तक उनका पीछा नहीं छोड़ा है। इससे पहले भी अमिताभ 2005 में अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications