Amitabh Bachchan Birthday: बिग बी को कुछ इस अंदाज में श्वेता बच्चन ने किया बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी फोटो

amitabh bachchan shweta bachchan बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज यानी 11 अक्टूबर को 80वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर बेटी श्वेता बच्चन ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज यानी 11 अक्टूबर 2022 को 80वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अलग-अलग अंदाज में उन्हें विश कर रहे हैं। वहीं उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने अपने पिता के जन्मदिन पर खास अंदाज में बर्थडे विश किया। श्वेता ने अमिताभ के साथ बचपन से लेकर जवानी तक की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

amitabh bachchan

श्वेता बच्चन ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
श्वेता बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन को अनोखे अंदाज में विश किया साथ ही एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर आबिदा परवीन और नसीबो लाल के गाने तू झूम के गाने पर पोस्ट कर लिखा, 'पीरा नु मैं सीने लावां ते मैं हसदी जावां धुप्पां दे नाल लड़ लड़ के मैं लाभियाँ अपनीयां छावां, दुःख वि अपने सुख वि अपने मैं ते बस एह जाना, सब नु समझ के की करना ऐ दिल नु एह समझावां, तू झूम झूम झूम झूम, तू झूम झूम झूम झूम'।

पिता से है खास बॉन्डिंग
श्वेता बच्चन की इन तस्वीरों में उनकी और अमिताभ की बॉन्डिंग नजर आ रही है। जहां एक तस्वीर में वह अपने पिता की उंगली थामे हुए नजर आ रही हैं। वहीं, एक फोटो में वे पिता को किस करती और प्यार लुटाती नजर आ रही है। श्वेता बच्चन के इस पोस्ट पर फैंस भी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। {video2}

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन से पहले 7 अक्टूबर को उनकी फिल्म गुडबाय रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म सूरज बड़जात्या का पोस्टर रिलीज किया था। एक्टर के पास और भी कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन पर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X