Amitabh Bachchan Birthday: आधी रात को 'जलसा' से बाहर निकले अमिताभ बच्चन, बीच सड़क किया ये काम

Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन की प्री बर्थडे नाइट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Amitabh Bachchan 80th Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 80वां जन्मदिन है। आम लोगों से लेकर सेलेबस तक बिग बी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं पहुंचा रहे हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनके घर 'जलसा' के बाहर रात 12 बजे ही भारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। दरअसल अमिताभ बच्चन को एक झलक देखने के लिए लोग घंटों उनके घर के बाहर उनका इंतजार करते हैं। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड का वो सितारा है जिन्होंने फिल्मी दुनिया में जितना नाम कमाया है, अपने फैंस को भी उन्होंने अपने उतने ही करीब रखा है। वह फैंस को देखकर या उनसे मिलकर कभी एटिट्यूड नहीं दिखाते। अमिताभ बच्चन ने हमेशा अपने फैन्स का ध्यान रखा है और अपने 80वें जन्मदिन पर भी उन्होंने ऐसा ही किया। जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन आधी रात को फैंस के लिए अपने बंगले 'जलसा' का दरवाजा खोलकर बाहर आए और बीच सड़क पर खड़े होकर अपने सभी फैंस को दिल से धन्यवाद दिया।

बिग बी के प्री बर्थडे नाइट का वीडियो

बिग बी के प्री बर्थडे नाइट का वीडियो

अमिताभ बच्चन की प्री बर्थडे नाइट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन ब्लू चेक जैकेट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने टोपी भी पहन रखी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ के साथ उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी बंगले के बाहर खड़ी हैं और लोगों को धन्यवाद दे रही हैं।

अमिताभ बच्चन ने लोगों को कहा धन्यवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार अमिताभ बच्चन आधी रात को अपने बंगले 'जलसा' से बाहर आए और वहां पहले से मौजूद भीड़ का उन्होंने दोनों हाथों से अभिवादन किया। बिग बी ने वहां मौजूद लोगों को दिल से शुक्रिया कहा। ये पूरा नजारा देखकर अमिताभ बच्चन बहुत ज्यादा भावुक हो गए थे।

बिग बी को देख सीटियां बजाने लगे लोग

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन को घर से बाहर सड़क पर देखकर वहां खड़े फैंस खुशी से झूमने लगे। घर के बाहर मौजूद सभी लोगों ने अमिताभ बच्चन को उनके 80वें जन्मदिन ीक बधाई दी। अमिताभ बच्चन को सड़क पर देखकर लोग चिल्लाने लगे और हैप्पी बर्थडे बोलने लगे। लोग उन्हें देखकर खुशी से चिल्ला रहे थे और सीटियां भी बजा रहे थे। पापा के साथ बेटी श्वेता खड़ी थीं और उन्होंने भी वहां मौजूद फैंस का जमकर अभिवादन किया।

आधी रात को पापा के लिए श्वेता ने किया पोस्ट

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी आधी रात को अपने पापा के साथ जलसा के बाहर खड़ीं नजर आईं। दूसरी तरफ उन्होंने आधई रात को ही अपने पापा अमिताभ बच्चन के लिए सोशल मीडिया पर एक शानदार कविता भी लिखी। श्वेता ने पापा के लिए लिखी अपनी ये कविता अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और बिग बी को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दी हैं। श्वेता बच्चन की ये कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

श्वेता ने आधी रात को पापा अमिताभ बच्चन के लिए लिखी ये कविता

श्वेता ने आधी रात को पापा अमिताभ बच्चन के लिए लिखी ये कविता

पीरा नु मैं सीने लावां
ते मैं हसदी जावां
धुप्पां दे नाल लड़ लड़ के
मैं लाभियाँ अपनीयां छावां

दुःख वि अपने सुख वि अपने
मैं ते बस एह जाना

सब नु समझ के की करना ऐ
दिल नु एह समझावां
तू झूम झूम झूम झूम
तू झूम झूम झूम झूम

श्वेता के इस पोस्ट पर सोहा अली खान, ऋतिक रोशन, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, बेटी नव्या नवेली नंदा के अलावा कई सेलेब्स ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है।

More from Filmibeat

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X