..................... अमिताभ बच्चन अपने 80वें जन्मदिन की शुरूआत तिरूपति बालाजी के दर्शन के साथ करेंगे | Amitabh Bachchan 80th birthday celebration: visiting Tirupati Balaji with his family - Hindi Filmibeat

Amitabh Bachchan 80th Birthday: परिवार के साथ इस तरह दिन की शुरूआत करेंगे अमिताभ बच्चन, 80वें जन्मदिन का प्लान

Amitabh Bachchan 80th birthday

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन [Amitabh Bachchan], 11 अक्टूबर को अपने जीवन का एक और दशक पूरा कर लेंगे। Amitabh Bachchan 80th Birthday के जश्न के मौके पर देश के कई सिनेमाघर उनकी फिल्में दोबारा दिखा रहे हैं। और अमिताभ बच्चन फिल्म फेस्टिवल के बीच, उनके 80वें जन्मदिन का प्लान भी सामने आ चुका है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अपने 80वें जन्मदिन की शुरूआत अमिताभ बच्चन भक्ति रस के साथ करेंगे। बच्चन साहब अपने पूरे परिवार के साथ तिरूपति बालाजी के दर्शन करने जाएंगे। हालांकि, उनके साथ कौन कौन जाएगा ये फिलहाल तय नहीं है।

माना जा रहा है कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन नंदा और पत्नी जया बच्चन तो उनके साथ होंगे ही। साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस खास मौके पर काम से छुट्टी लेकर बच्चन परिवार के साथ हो सकती हैं। अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या और नाती - नातिन अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा, इस मौके पर हो पाएंगे या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन को इस समय उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म गुडबाय के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। वहीं उनकी अगली फिल्म ऊंचाई का पहला पोस्टर भी उनके जन्मदिन से एक दिन पहले रिलीज़ कर दिया गया है। देशभर के सिनेमाघरों में उनकी फिल्में वापस देखकर दर्शक काफी खुश है।

दर्शक ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री में भी अमिताभ बच्चन के ढेरों फैन्स हैं जो कि थिएटर में उनकी फिल्में देखते हुए उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। इनमें डायरेक्टर आर बाल्कि, लेखक पुनीत शर्मा और अभिनेत्री शबाना आज़मी भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X