..................... Amitabh Bachchan 80th Birthday- अजय देवगन समेत इन सितारों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं! Amitabh Bachchan Birthday- Bollywood stars including Ajay Devgn wished him! - Hindi Filmibeat

Amitabh Bachchan 80th Birthday- अजय देवगन समेत इन सितारों ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं!

amitabh bachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए आज का दिन काफी खास है क्योंकि 11 अक्टूबर को वो अपना जन्मदिन मनाते हैं। जी हां, आज ही के दिन 1942 को अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ था और आज उन्होने अपने जीवन के 80 साल पूरे कर लिए हैं। उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनको लेकर प्यार बरसा रहे हैं और इस लिस्ट में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं।

जी हां, सुपरस्टार अजय देवगन और फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने भी उनको जन्मदिन की खास बधाई दी है और उनके पोस्ट वायरल हो रहे हैं। अजय देवगन ने लिखा है, ''80वां जन्मदिन मुबारक @SrBachchan!

आपको आगे एक शानदार वर्ष की शुभकामनाएं सर। आप वास्तव में हम सभी से बहुत आगे हैं, हम केवल आप जैसा जीने का प्रयास कर रहे हैं।'' इसके साथ उन्होने एक वीडिये साझा किया था।

इस वीडियो में वो अमिताभ बच्चन के साथ बात करते नजर आ रहे हैं इसके अलावा रामगोपाल वर्मा ने लिखा, 'हे अमिताभ बच्चन, क्या आप बूढ़ा होना बंद कर सकते हैं?' रामगोपाल वर्मा ने एक तस्वीर अमिताभ बच्चन के साथ साझा की थी जिसमें वो उनके साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्ममेकर करण जौहर ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है और अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होने लिखा, ''अमिताभ बच्चन सिर्फ एक संस्था नहीं हैं, एक लीजेंड हैं, एक्टिंग में मास्टरक्लास हैं... वह एक एहसास हैं! एक एहसास जो हमें पहली बार उस समय वापस ले जाता है जब हमने किसी सुपरस्टार की एंट्री पर सीटी बजाई और ताली बजाई, एक पंचलाइन की सराहना की, एक सिनेमा के द्वीपों में नृत्य किया ...''

आगे लिखा, ''एक ऐसी भावना जिसने हमारे दिमाग को इस बात के लिए प्रशिक्षित किया कि सिनेमा में एक हीरो क्या है और हमेशा होना चाहिए ... एक भावना जो हमारे दिमाग में हमेशा के लिए अंकित सिनेमा की यादों को परिभाषित करती है...।

मैं उनके विशाल और आश्चर्यजनक फिल्मोग्राफी में निर्देशक के रूप में अपना नाम पाकर धन्य महसूस करता हूं ... उनके सामने बड़ा हुआ और यहां तक ​​​​कि 5 साल की उम्र में भी उनके स्टारडम की गड़गड़ाहट महसूस की जब वह एक कमरे में चले गए ...'भारतीय सिनेमा में कलाकार और मेगास्टार और सेल्युलाइड मास्टर्स होंगे लेकिन अमिताभ बच्चन कभी नहीं होंगे.... हैप्पी बर्थडे अमित अंकल... यह दशक हर दूसरे की तरह आपका होगा...''

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर इस तरह से शुभकामनाएं दी हैं-

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने इस अंदाज में अमित जी को कहा हैप्पी बर्थडे-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X